Ration Card E KYC Status Check 2025 Rajasthan: अब इस आसान विधि से अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक करें

Ration Card E KYC Status Check 2025 Rajasthan: राजस्थान सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई केवाईसी (E KYC) को अनिवार्य कर दिया है। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA )के तहत शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों की पहचान करना और राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

सभी राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी समय सीमा के भीतर करवा लेना अनिवार्य है। अन्यथा उनका नाम राशन वितरण प्रणाली से हटाया जा सकता हैं और सरकार के द्वारा प्रदान की गई सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रह जाएंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको Ration Card E KYC Status Check के बारे मे जानकारी देंगे ताकि आप आसानी से स्टेटस चेक और आवश्यक कार्यवाही कर सकें।

Ration Card E KYC Status Check 2025 Rajasthan: Overview

Artical NameRation Card E KYC Status Check 2025 Rajasthan
Artical TypeSarkari Yojana
Modeऑनलाइन/ऑफलाइन
ObjectiveCheck Status
For More Details Read This Artical

ई केवाईसी क्या है और क्यों जरूरी है?: Ration Card E KYC Status Check 2025 Rajasthan

ई केवाईसी(e Know Your Customer)एक इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया है, जिसमें आधार कार्ड के माध्यम से राशन कार्ड धारकों की पहचान सुनिश्चित की जाती हैं। ई केवाईसी के निम्नलिखित लाभ हैं।

1. डिजिटल प्रक्रिया:—यह प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से तेजी से पूरी की जा सकती हैं।

2. फर्जीवाड़े पर रोक:—इससे फर्जी राशन कार्ड और लाभार्थियों को हटाया जा सकता हैं।

3. सटीक वितरण:—केवल पात्र लाभार्थियों को ही राशन का लाभ प्राप्त होगा।

4. पारदर्शिता:—सरकारी रिकॉर्ड को सही और अद्यतन जाता है।

Ration Card E KYC Status Check 2025 Rajasthan के लिए जरूरी दस्तावेज

ई केवाईसी या स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर(जो आधार कार्ड से लिंक हो)
  • ई—मेल (यदि उपलब्ध हो तो)

Ration Card E KYC Status Check 2025 Rajasthan कैसे करें?

राजस्थान सरकार ने Ration Card E KYC Status Check 2025 करने के लिए ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यम की सुविधा उपलब्ध कराई है।

1. ऑफलाइन प्रक्रिया:—अगर आप एक राशन कार्ड धारक हैं और अपने राशन कार्ड की स्थिति जांच करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • निकटतम जन वितरण प्रणाली PDS केंद्र पर जाएं।
  • वहां पर e Pos मशीन के माध्यम से अपने राशन कार्ड और आधार कार्ड लिंक कराए।
  • मशीन में आधार नंबर डालने पर ओटीपी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएगा।
  • OTP दर्ज करके E KYC प्रक्रिया पूरी करवाई जा सकती हैं।

नोट:—यह प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है किसी भी प्रकार के शुल्क की आवश्यकता नहीं पड़ती।

Leave a Comment