Ration Card E-Kyc Bihar: अगर आप भी एक बिहार राज्य के राशन कार्ड धारक हैं और आपने अभी तक अपने राशन कार्ड की E KYC नहीं करवाई है तो जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करवा ले ताकि आपको राशन कार्ड से राशन का लाभ मिलता रहे। अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी नहीं करवाई है तो हमारे साथ अंत तक जुड़े रहे इस लेख में हम आपको बताएंगे कि राशन कार्ड की E-KYC कैसे करें और E KYC करवाना क्यों जरूरी हैं और E-KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन–कौन से है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया सरकार के द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए चलाई गई है कि केवल योग्य लाभार्थियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें।
राशन कार्ड की E KYC करवाना क्यों जरूरी है?:Ration Card E-KYC Online
अगर आप एक राशन कार्ड धारक है और आप अपने परिवार के लिए सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले राशन को प्राप्त करना चाहते है तो जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करवा ले नहीं तो आपको राशन कार्ड से राशन मिलना बंद हो जाएगा और आप सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रह जाएंगे।E KYC के बिना आपका राशन कार्ड अमान्य भी हो सकता हैं।
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा यह प्रक्रिया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य यही सुनिश्चित करना है कि अपात्र लोग राशन कार्ड का गलत उपयोग न करें।
राशन कार्ड की E KYC बिहार के लिए आवश्यक दस्तावेज:Ration Card E KYC Online
Ration Card की E KYC करवाने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर(आधार कार्ड से लिंक हो)
- राशन कार्ड धारक के अंगूठे का निशान
यह सभी दस्तावेज राशन कार्ड की E KYC को सफलतापूर्वक पूरा करने में आवश्यक है।
राशन कार्ड की E KYC कैसे करें: Ration Card E KYC Online
राशन कार्ड E KYC की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरी की जा सकती है:
1. ऑनलाइन प्रक्रिया:—सरकार ने राशन कार्ड ई केवाईसी के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है ,इसे निम्नलिखित चरणों से किया जा सकता है।
- सबसे पहले आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद अपने राज्य का चयन करें।
- इसके बाद अपने आधार नंबर तथा राशन कार्ड नंबर दर्ज करे।
- OTP के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
2. ऑफलाइन प्रक्रिया:—अगर आप एक राशन कार्ड धारक है और अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से करवाना चाहते है तो नीचे दिए गए बिंदुओं के अनुसार आप अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करवा सकते हैं।
- सबसे पहले अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाएं।
- अपना आधार कार्ड तथा राशन कार्ड अपने साथ लेके जाएं।
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी या बायोमेट्रिक सत्यापन करें।
- इसके बाद राशन डीलर आपकी ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी करेगा।
राशन कार्ड E KYC स्टेटस कैसे चेक करे?:Ration Card E KYC Online
अगर आप एक राशन कार्ड धारक हैं और आपने अपने राशन कार्ड की E KYC करवा ली है और आप इसका स्टेटस चेक करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से देख सकते है।
1. आप अपने राशन डीलर के पास जाकर भी स्थिति का पता कर सकते हैं।
2.NFSA पोर्टल के माध्यम से।
- सबसे पहले NFSA पोर्टल पर जाएं।
- अपने राशन कार्ड का विवरण दर्ज करें।
- E KYC STATUS विकल्प चुने।
- इसके बाद आपको पता लग जाएगा कि आपकी ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं।