अब राशन कार्ड को घर बैठे देख सकते हैं तथा डाउनलोड भी कर सकते हैं। सरकार द्वारा राशन कार्ड चेक करने की विधि ऑनलाइन दी गई है यदि आपका राशन कार्ड खराब हो गया है या फिर अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और यह आपको प्राप्त नहीं हुआ है तो आप इसे अपने मोबाइल से घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।
भारत के सभी परिवारों के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है भारत देश में निवास करने वाले व्यक्ति अपने जरूरी दस्तावेज देखकर अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। राशन कार्ड के लिए आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। अगर आपका राशन कार्ड पहले से बना हुआ है या फिर अपने अप्लाई कर रखा है तो राशन कार्ड को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

राशन कार्ड को सरकार के द्वारा महत्व पूर्ण डॉक्यूमेंट माना गया है वर्तमान समय में राशन कार्ड का उपयोग लोगों के आवास तथा पहचान की पुष्टि करने के लिए किया जाता है। आधार कार्ड, पहचान पत्र कार्ड ,मूल निवास पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। भारत देश में मुख्य रूप से चार प्रकार के राशन कार्ड होते हैं
- गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए BPL कार्ड।
- गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए APL कार्ड।
- अन्नपूर्णा योजना एवाई और अंत्योदय अन्य योजना एएवाई।
भारत सरकार के द्वारा राशन कार्ड को महत्वपूर्ण दस्तावेज माना गया है जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए किया जाता हैं। राशन कार्ड के जरिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं और राशन का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपका राशन कार्ड गुम हो गया है या फट गया है तो आप इसे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अपने नजदीकी ई–मित्र पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राशन कार्ड रखने वाले प्रत्येक परिवारों को 10 अंको का यूनिक नंबर दिया जाता हैं। अब राशन कार्ड को मोबाइल से घर बैठे डाउनलोड किया जा सकता है।
राशन कार्ड डाउनलोड करने की विधि:
- सर्वप्रथम आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
- उसके बाद होम पेज पर राशन कार्ड के ऑप्शन में राशन कार्ड डीटेल्स All State के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राशन कार्ड पोर्टल लिंक स्क्रीन पर दिखाई देगी इनमें से आपको अपने राज्य के पोर्टल लिंक पर क्लिक करना है। आपके सामने आपके राज्य की ऑफिशल वेबसाइट खुल जाएगी।
- उसके बाद आपको राशन कार्ड ऑप्शन में जिलेवार राशन कार्ड विवरण के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको दिए गए विकल्प के अनुसार अपना जिला, तहसील ,गांव तथा वार्ड नंबर का चयन करना है। अब आपके सामने अपने गांव के सभी परिवारों के राशन कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
अब अपने नाम के सामने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है जिससे आपका राशन कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें आपका फोटो, राशन संबंधी जानकारी तथा आपकी सामान्य जानकारी दिखाई देगी। आप इसका PDF भी निकाल सकते है और नजदीकी ई–मित्र केंद्र पर जाकर डिटेल राशन कार्ड में प्राप्त कर सकते हैं।