Free Laptop Yojana:—इस योजना से सरकार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्रणाली से जोड़ना है । आज के इस समय में सरकार द्वारा अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। एक तरफ से केंद्र सरकार के द्वारा सभी लोगों के लिए लाभदायक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तो दूसरी तरफ राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने राज्यों में आम जनता के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य सरकारों द्वारा संचालित की जा रही इन्हीं योजनाओं में से एक योजना का नाम Free Laptop Yojana है। इस योजना का संचालन राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है।

आप सभी भी इस योजना में आवेदन करके अपनी पढ़ाई के लिए मुफ्त में लैपटॉप प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना में आठवीं, दसवीं तथा 12 वीं कक्षा के होनहार विद्यार्थियों को मुफ्त में लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। हम सब इस लेख के माध्यम से राजस्थान सरकार की फ्री लैपटॉप योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया ,विशेषताओं ,पात्रता मापदंड ,आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना 2024 क्या हैं?
राजस्थान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा यह योजना शुरू की गई थी। इस योजना में छात्रों को तकनीकी शिक्षा में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से फ्री लैपटॉप योजना को शुरू किया गया था। राज्य सरकार द्वारा चलाई गई फ्री लैपटॉप योजना में कक्षा 8 ,10 व 12 के विद्यार्थियों को परीक्षा में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना एक नजर में
विवरण | जानकारी |
योजना | फ्री लैपटॉप वितरण योजना |
शुरुआत किसने की | पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
उद्देश्य | छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करना |
लाभार्थी | कक्षा आठवीं, दसवीं और 12 वीं की परीक्षा में 75% अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र |
आवेदन प्रक्रिया | online |
आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना में योग्यता
- यह योजना राज्य प्रायोजित योजना है इसलिए इस योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य के छात्र ही लाभ उठा सकते हैं।
- आवेदक विद्यार्थी 8,10, 12 वीं कक्षा में 75% से अधिक अंको से पास होना चाहिए।
- आवेदक विद्यार्थी के माता-पिता किसी सरकारी पद पर कार्यरत ना हो।
- विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
फ्री लैपटॉप योजना मे आवश्यक दस्तावेज
- विद्यार्थी का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शिक्षा संबंधी दस्तावेज
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर तथा ई –मेल आईडी
फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन कैसे करें?
- सर्वप्रथम आपको शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर फ्री लैपटॉप योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- लैपटॉप योजना के विकल्प में आपको अप्लाई करने के विकल्प पर क्लिक करें ।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में आवश्यक दस्तावेज तथा समस्त जानकारी को ध्यानपुर्वक भरना है।
- समस्त जानकारी को सफलतापूर्वक भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
फ्री लैपटॉप योजना की क्या पात्रता है?
सरकार द्वारा इस योजना के लिए बोर्ड परीक्षा में उतिरणाक 75% या इससे अधिक निर्धारित की गई है।
धन्यवाद