सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता जारी करते हुए यह निर्देश दिए हैं कि जिन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं होते है उनके लिए भविष्य में किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। सरकार के द्वारा देश के सभी नवजात शिशुओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया है
सरकार की इस सूचना को ध्यान में रखते हुए सभी नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र शिशु के जन्म होने के साथ अस्पताल में ही बनवा दिए जाते हैं। ऐसे बच्चे जिनके जन्म प्रमाण पत्र उनके जन्म के समय नहीं बन पाए हैं उनके लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा को भी जारी किया गया है। अब हम घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अब सभी अभिभावकों के लिए अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र एक निश्चित समय के अंतर्गत किसी भी हाल में बनवाना जरूरी है। जो अभिभावक इस समय अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते उनके लिए आपको इस लेख में हम ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से जानकारी प्रदान करेंगे।
Birth Certificate Apply:—
अभिभावक अगर अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन तरीके से आवेदन करते हैं या बनवाते है तो उनको इस विधि में काफी समय लग सकता है इसके साथ आपके पैसे भी खर्च होते हैं। अगर वे इस समस्या से बचना चाहते हैं तो उनके लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु ऑनलाइन मोड में आवेदन करना चाहिए।
अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र 1 वर्ष तक बिना किसी खर्चे के बनवा सकते हैं एवं अपने बच्चों की भविष्य की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु किसी भी प्रकार का विशेष शुल्क लागू नहीं किया गया हैं। यह बिल्कुल निशुल्क है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए इस प्रकार ऑनलाइन आवेदन करें।
- ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद (Public sign in) वाले ऑप्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा ।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करते हुए फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आपको फॉर्म को भरना है तथा आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं।
- इस फॉर्म को सफलतापूर्वक भरने के बाद सबमिट करना है।
- इस विधि से आपका जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन Successful हो जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन माध्यम से बनवाना चाहते हैं तो आपको सरकारी अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर संपर्क करना होता हैं। जहां पर आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक फॉर्म दिया जाएगा। इस ऑफलाइन फॉर्म में जानकारी भरते हुए दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमा करना होता हैं । सत्यापन होने के बाद ही निश्चित दिनों में जन्म प्रमाण पत्र को आपके स्थाई पत्ते पर भिजवा दिया जाता हैं।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु क्या पात्रता है?
- भारत में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभिभावक का भारतीय होना अनिवार्य है।
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन 1 वर्ष में बिना किसी खर्च के किया जा सकता है।
- नियमानुसार आवेदन करने पर 21 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो जाता है।
- एक बार जन्म प्रमाण पत्र बनने पर इसे आजीवन तक मान्य किया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- अभिभावक के आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- अस्पताल रिपोर्ट कार्ड
- मोबाइल नंबर हस्ताक्षर इत्यादि।