Ayushman Card Apply Online: आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनने शुरू! अब घर बैठे करें आवेदन

Ayushman Card Apply Online:—आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना है इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY)के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में सरकार ने इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्ता पूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। अब आयुष्मान कार्ड को आप घर बैठे अपने आधार कार्ड का उपयोग करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड

अधिक से अधिक पात्र लोग इस योजना का लाभ उठा सकें, यह नई प्रक्रिया न केवल आवेदन प्रक्रिया को सरल बनती है जबकि यह सुनिश्चित करती है की अधिक से अधिक आम जनता इस योजना का लाभ उठा सकें। इस लेख के माध्यम से हम आपको आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने की पूरी विधि विस्तार से बताएंगे। इसके साथ हम योजना की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योजना के लाभ, पात्रता मानदंड के बारे में भी चर्चा करेंगे।

एक नजर में आयुष्मान भारत योजना

विवरणजानकारी
योजनाआयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB –PMJAY)
शुरुआत23 सितंबर 2018
कवर किए गए परिवारलगभग 10.74 करोड़ परिवार(50 करोड़ से अधिक लाभार्थी)
कवरेज राशिप्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक
कवर किए गए अस्पताल25000 + सरकारी और निजी अस्पताल
लाभार्थीगरीबी रेखा से नीचे के परिवार एवं असंगठित क्षेत्र के कामगार
हेल्पलाइन नंबर 14555

क्या है आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान कार्ड को आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी किया गया है। आयुष्मान कार्ड एक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र है, यह कार्ड लाभार्थियों को निम्नलिखित सुविधा उपलब्ध करवाता हैं।

  • इस कार्ड से देश के किसी भी हिस्से में इलाज कराया जा सकता है। पोर्टेबिलिटी सुविधा उपलब्ध है।
  • देशभर के मान्यता प्राप्त अस्पतालों में कैशलेस इलाज
  • प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा
  • 1400 से अधिक बीमारियों और प्रक्रियाओं का कवरेज।

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं?

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने की आसान विधि जानिए:—अब आप घर बैठे अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे दी गई जानकारी के माध्यम से आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट (pmjay.gov.in) पर जाएं। यह आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट है।
  • उसके बाद होम पेज Im Eligible या क्या मैं पात्र हूं , विकल्प पर क्लिक करें। यह आपको पात्रता जांच पेज पर ले जाएगा।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है। प्रत्येक राज्य में पात्रता मानदंड हो सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपने 12 अंकों वाला आधार नंबर सावधानीपूर्वक दर्ज करना है। यह भी सुनिश्चित करना है कि आप सही नंबर दर्ज कर रहे हैं।
  • सुरक्षा उद्देश्यों के लिए दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • सभी जानकारी को सफलतापूर्वक भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • यदि आप पात्र हैं तो आगे की प्रक्रिया के लिए निर्देश दिए जाएंगे। आपकी पात्रता का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • यदि आप पात्र हैं तो आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने होगे। आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हो सकते हैं।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद अपना आवेदन जमा करें। आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए आप save कर लें।
  • आवेदन स्वीकृत होने के बाद, आप अपना डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं इसे अपने मोबाइल में सेव करें या प्रिंट करके रखें।

आयुष्मान कार्ड के क्या लाभ हैं?

आयुष्मान कार्ड के कई महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं। आयुष्मान कार्ड धारकों को कई तरह के महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं।

  • आयुष्मान कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता हैं।
  • देश भर के किसी भी अस्पताल में इलाज की सुविधा।
  • मान्यता प्राप्त अस्पतालों में बिना किसी नगद भुगतान के इलाज।
  • एक परिवार के सभी सदस्यों को एक ही कार्ड द्वारा कवर किया जाता हैं।
  • 1400 से अधिक बीमारियों और प्रक्रियाओं का कवरेज।
  • अस्पताल में भर्ती होने पर खर्च राशि को भी कवर किया जाता हैं। इलाज के दौरान आवश्यक दवाइयां का खर्च भी शामिल है।
  • किसी भी समस्या या जानकारी के लिए 24 घंटे (24*7)हेल्पलाइन सेवा उपलब्ध है।

आयुष्मान कार्ड के लिए क्या पात्रता है?

सामान्यतः निम्नलिखित श्रेणियां के लोग आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हो सकते हैं ,

  • छोटे और सीमांत किसान
  • ग्रामीण क्षेत्रों से वंचित परिवार
  • शहरी क्षेत्र के गरीब परिवार
  • कई राज्यों में राशन कार्ड धारक परिवार
  • असंगठित क्षेत्र के कामगार
  • अनुसूचित जात और अनुसूचित जनजाति के परिवार

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता मुख्य रूप से सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना(SECC )2011 के आंकड़ों पर आधारित है।

आयुष्मान कार्ड के लिए मुख्य दस्तावेज क्या-क्या हैं?

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पते का प्रमाणपत्र (पानी बिल ,बिजली बिल आदि)
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फटो
  • वर्तमान में चालू मोबाइल नंबर (OTP) के लिए।

Leave a Comment