Cm Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh: नमस्कार मेरी मध्य प्रदेश की सभी बहनों को आप सब के लिए मध्य प्रदेश सरकार लेकर आयी है CM Ladli Behna Yojana जिसकी मदद से सभी बहनों को प्रति माह ₹1250/- रुपये की सहायता राशि प्रदान कराई जाती है, यह राशि लाभार्थी महिलाओं के खाते में ( DBT ) के माध्यम से “Transfer” की जाती है। इस योजना को शिवराज सिंह चौहान द्वारा 15 मार्च 2023 को शुरू किया गया था, इस योजना को लागू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की बहनों को सशक्तिकरण प्रदान कराना है।

वर्तमान समय में इस योजना की देखभाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान डॉक्टर मोहन जी यादव कर रहे हैं, इनका कहना है कि हमारे राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने से महिलाएँ अपने बच्चों की देखभाल तथा स्वयं की देखभाल अच्छे से कर पाएगी और साथ ही समाज में महिलाओं की इज़्ज़त बढ़ेगी इसी लिए इस योजना को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
Cm Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh Kya Hai?
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलायी गई Mukhyamantri Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh महिलाओं के लिए एक सुनहरी पहल है, इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को महीने ₹1250/- रुपये की सहायता राशि DBT के माध्यम से भेजी जाती है यह राशि आवेदक महिलाओं को प्रति महीने प्राप्त होती है, यह राशि सीधी महिला के बैंक खाते में आने की वजह से महिला स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकती है जिससे अपने बाल बच्चों को पालने में आसानी होती है।
मध्य प्रदेश की महिलाओं को स्वतंत्रता दिलाने के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है, पात्र महिलाओं को यह सहायता राशि प्राप्त होने से महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेगी साथ ही किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी इसके लिए Cm Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh में एक जानी मानी योजना है।
MukhyaMantri Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh Ki Eligibility kya Hai
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश अंतर्गत पात्रता :- इस योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाएँ पात्र होंगे जो-
- महिला शादीशुदा
- तलाक शुदा
- विधवा
- परित्यक्ता
- 21 वर्ष से अधिक आयु की महिला
- 60 वर्ष से कम आयु की महिला
इस प्रकार की महिलाएँ लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
इस योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- समग्र परिवार/ सदस्य आई. डी.
- आधार कार्ड
- मोबाइल नम्बर
लाड़ली बहना योजना में आवेदन पूर्व तैयारियां
- आधार कार्ड समग्र ई-केवाईसी
- व्यक्तिगत बैंक खाता ( महिला के खुद का बैंक खाता होना अनिवार्य है )
- बैंक खाता आधार लिंक होना चाहिए ( महिला के स्वयं बैंक खाते में आधार लिंक होना चाहिए )
इस योजना में लाभार्थी वर्ग :-
Cm Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh का लाभ यह महिलाएँ उठा सकती हैं:-
- सामान्य
- अन्य पिछड़ी जाति
- अनुसूचित जाति
- अनुसूचित जनजाति
- अल्पसंख्यक
- पीड़ित महिला
- विधवा
- परित्यक्त
इस योजना की आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के अंतर्गत अपात्र महिलाएँ :- निम्नलिखित हैं
- लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने वाली महिला के परिवार में वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक हो,
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो
- जिनके परिवार का कोई भी सदस्य राज्य सरकार या फिर भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग या अन्य किसी सरकारी विभाग में कर्मचारी हो। ( परंतु महान सेवा कर्मी तथा आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियोजित कर्मचारी अपात्र नहीं होंगे )
- जो महिलाएँ राज्य सरकार या फिर भारत सरकार द्वारा ₹1000/- या फिर इससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही हो
- ऐसी महिला जिनके परिवार में कोई सदस्य वर्तमान या फिर भूतपूर्व में सांसद विधायक हो,
- ऐसी महिलाएँ भी जिनके परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।
इस योजना में जिस परिवार का जिक्र किया गया हैं :- वह पति-पत्नी ओर आश्रित बच्चे हैं।
योजना | Cm Ladli Behna Yojana Madhya Pradesh |
शुभारंभ तारीख़ | 15 मार्च 2023 |
हेल्प लाइन नम्बर | 0755-2700800 |
शुभारंभ किसके द्वारा किया गया | पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
लाभ | ₹1250/- |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की पात्र महिलाएँ |
आवेदन प्रकार | ग्राम पंचायत, कैंप ओर ई-मित्र/ वार्ड कार्यालय आदि में ऑफलाइन आवेदन करना होगा |
Mukhyamantri Ladli Behna Yojana Apply
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपनी “ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/कैंप स्थल” पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।

वहीं पर आपको आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी देनी होगी साथ ही आवेदक महिला की एक लाइव फोटो खींची जाएगी, उसके बाद ही आपकी आवेदन प्रक्रिया अधिकारियों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सबमिट की जाएगी, इसी प्रकार से आप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना योजना मध्य प्रदेश में आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
NOT:- पात्र महिला सीधी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन नहीं कर सकती है। गूगल पर आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के आर्टिकल लिखे हुए मिल जाएंगे जिसमें यह दावा करते हैं कि आप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
आपका प्यार :- यदि हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल के माध्यम से आपको सही जानकारी प्राप्त हुई है तो आप हमें कॉमेंट के माध्यम से आप अपनी टिप्पणी कर सकते हैं साथ ही अपने परिवार और फ्रेंड के साथ इस आर्टिकल को शेयर करके उनको सही जानकारी प्राप्त कराने का अवसर प्रदान करा सकते हैं।