Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Jharkhand: झारखंड की सभी बहनों को मेरा नमस्कार आप सभी बहनों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी लेकर आए हैं बहुत बडी खुशखबरी अब झारखंड की बेटियों को मिलेंगे मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर साल ₹12,000/- यह सहायता राशि झारखंड की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीधी उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री “Hemant Soren” जी ने जो वादा किया था उनको पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं पहले उन्होंने परिवार के लिए योजनाओं का ऐलान किया था और सभी ग़रीब और बेघर परिवार को लाभ पहुंचाया था अब विद्यालय में पढ़ाई कर रही बच्चियों को भी लाभ देने की घोषणा कर दी है, झारखंड के मुख्यमंत्री जी ने भी ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब विद्यालय में जाकर शिविर लगाया जाए और 18 से 20 वर्ष तक की बच्चियों को इस योजना का लाभ प्रदान कराया जाए।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Jharkhand overview
योजना | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | झारखंड की गरीब बहन बेटियां |
लाभ | प्रति वर्ष 12,000/- रुपये |
आधिकारिक वेबसाइट | HTTPS://mmmsy.Jharkhand.Gov.in |
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Jharkhand Ki official website Kya Hai
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करना स्टेटस चेक, लिस्ट चेक आदि के लिए झारखंड सरकार ने आधिकारिक पोर्टल को जारी किया है। अब लाभार्थी बहने Mmmsy.Jharkhand.Gov.in सरकारी पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा करवा सकती हैं, और साथ ही इस आधिकारिक पोर्टल पर जाकर कोई भी महिला या फिर बहन बेटी आवेदन हेतु आवेदन पत्र का PDF डाउनलोड कर सकती हैं
वहीं आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा होने के पश्चात इसी पोर्टल के माध्यम से आप अपना स्टेटस तथा लिस्ट में नाम चेक सकते हैं। मुख्य रूप से इस पोर्टल को चालू करने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को लाभ प्रदान कराना हैं।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने मंईया सम्मान योजना कि शुरुआत झारखंड की महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु शुरू किया हैं, इस योजना के माध्यम से राज्य की 18 से 50 वर्ष तक की सभी महिलाओं को महीने ₹1000/- रुपये यानी सालाना ₹12, 000/- रुपये की सहायता राशि प्रदान कराई जाएगी।
इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो इस योजना की पात्रताओं को सफलतापूर्वक पूरा करती है और आवेदन पत्र को भरकर जमा कराती हैं।
जो भी इच्छुक महिला Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Jharkhand लाभ प्राप्त करना चाहती है उन्हें आवेदन करने के लिए नज़दीकी शिविर या ई-मित्र पर जाकर आवेदन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन करने हेतु HTTPS://mmmsy.Jharkhand.Gov.in के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भी इस योजना का फॉर्म भर सकती है। सरकार ने इस योजना के अन्तर्गत राज्य की 50 लाख से अधिक महिलाओं और बेटियों को लाभ प्राप्त करने का फैसला लिया हैं।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Benefits
- इस योजना के द्वारा राज्य की महिलाओं और बेटियों को हर महीने ₹1000/- यानी प्रतिवर्ष ₹12,000/- रुपये की सहायता राशि प्रदान कराई जाएगी।
- झारखंड की गरीब वह कमजोर वर्ग की महिलाएँ इस योजना में आवेदन करके लाभ उठा सकती है।
- मंईयां सम्मान योजना के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि प्राप्त करके महिलाएँ और बेटियां आत्मनिर्भर होकर समाज में ख़ुशी से अपना जीवन यापन कर सकती है।
- ओर लाभार्थी महिलाओं को आवेदन करने के बाद सरकार यह राशि महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करी जाएगी।
Maiya Samman Yojana Eligibility
- इस योजना में राज्य की 18-50 वर्ष तक की महिलाएँ और बेटियां आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम है तो वह महिला पात्र मानी जाएगी
- आवेदक महिला के पास ख़ुद का बैंक खाता होना अनिवार्य है वह भी आधार से लिंक होना चाहिए
- यदि आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी कर्मचारी है तो वह महिला इस योजना में आवेदन नहीं कर पाएंगी।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Documents
जो भी महिला या फिर बेटी इस योजना में आवेदन करना चाहती है तो निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए..
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वॉटर आईडी कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नम्बर
- स्वयं की फोटो
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Online apply
- ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सर्वप्रथम आपको मंईयां सम्योमान योजना झारखंड के ऑफिशल पोर्टल को विज़िट करना हैं
- इस आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको “प्रज्ञा केंद्र लॉग इन” का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना हैं।

- क्लिक करने के बाद आपको आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है
- उसके बाद आपको “Enter Aadhar” वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं
- फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके ‘Capture Biometric’ पर क्लिक कर देना है।
- आप यहाँ आपको सर्वप्रथम फिंगर वेरिफ़िकेशन करना होगा
- उसके बाद आपको एक फोटो क्लिक करके अपलोड करनी है उसके पश्चात एक फॉर्म खुल जाएगा
- फॉर्म में जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है और साथ ही पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन रसीद प्राप्त हो जाएगी जिसको आप प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना है।
- NOT:- मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास “सीएससी आईडी” होनी जरूरी है।
ध्यान देना:- यदि आपके पास “सीएससी आईडी” नहीं है तो आपको नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र या फिर ई-मित्र या शिविर कैंप पर जाकर आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक भरकर जमा करवाना होगा तब जाकर ही आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।